पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकन बांध से 51 गांवों को पानी पिलाने की तैयारी कर रहा है जलदाय विभाग

चाकन बांध से 51 गांवों को पानी पिलाने की तैयारी कर रहा है जलदाय विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकनबांध से शहर, गांवों ढाणियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जलदाय विभाग ने तैयारी की है। बांध के रिजर्व पानी को बढ़ाने की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इसके लिए विभाग को राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजे हुए सात माह हो चुके हैं, लेकिन फाइल विचाराधीन है।

विभाग करीब दो साल पहले इसके लिए सर्वे भी करवा चुका है। स्वीकृति आने के बाद चाकन बांध से सिंचाई के साथ-साथ ग्रामीणों को पीने के लिए पानी भी मिलने लगेगा। इस योजना को गति देने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों जलदाय मंत्री को भी इस मामले से अवगत करवाया, ताकि पेयजल की यह महती योजना जल्द पूरी हो और ग्रामीणों को बांध से पीने के लिए पानी मिले सके।

पहलेसे तय रिजर्व पानी को बढ़ाने की आवश्यकता: चाकनबांध में पेयजल के लिए 0.5 मिलियन घन मीटर पानी रिजर्व रखना पहले से तय है, लेकिन योजना बनाकर गांवों, ढाणियों शहरों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए रिजर्व पानी को बढ़ाने की अावश्यकता है। ऐसे में जलदाय विभाग ने भविष्य की बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए रिजर्व पानी के कोटे को 2.5 मिलियन घन मीटर रखने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

सुमेरगंजमंडी। लबालब भरा क्षेत्र का चाकन बांध।