संचालक मंडल की बैठक हुई
श्रीमहेश क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के तृतीय वार्षिक अधिवेशन के आयोजन को लेकर शनिवार रात संचालक मंडल की बैठक सोसायटी अध्यक्ष संजय लाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
मंत्री विनोदकुमार मंत्री ने बताया कि इसमें सोसायटी के अधिवेशन को 4 जनवरी को जैतसागर रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में आगामी वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विषयों को निर्धारित कर उनका क्रियान्वयन किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियों कोे लेकर जिम्मेदारियां बांटी गई है। अधिवेशन में सोसायटी सदस्य भाग ले सकेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।