पेयजल टंकी का लोकार्पण
विधायक ने किया किसान सेवा केंद्र का उद्घाटन
भास्करन्यूज। बसोली
सथूरमें विधायक कोष से नवनिर्मित कृषि किसान सेवा केंद्र का रविवार को उद्घाटन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने एक वर्ष में जनता के वादों पर खरा नहीं उतरने पर भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख राकेश बोयत, हिंडौली प्रधान रघुनाथ मीणा, उपप्रधान रितुराज पारीक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारतसिंह सोलंकी, पंसस माया माहेश्वरी, पूर्व सरपंच उमेश धाबाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सरपंच मनमोहन धाबाई ने अतिथियों का स्वागत किया।
सूचनाकेंद्र का उद्घाटन आज
बूंदी.जिलामुख्यालय पर नवनिर्मित सूचना केंद्र भवन का सोमवार दोपहर एक बजे परिवहन राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूंदी विधायक अशोक डोगरा करेंगे।
खटकड़.कस्बेकी सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में पंचायत समिति सदस्य कोष से निर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि बूंदी प्रधान राजश्री ने पट्टिका का अनावरण कर टंकी का लोकार्पण किया। इस मौैके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश, देश में भाजपा की सरकारें हैं। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर चारों तरफ मारामारी मच रही है। धान के भाव घटने से किसान बर्बादी के कगार पर है। उन्होंने आव्हान किया कि पंचायतीराज के चुनाव सामने हैं। ऐसे में ईमानदार जनप्रतिनिधियों को चुने, जो गांवों के विकास को गति दे सके। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य बनवारीलाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि गुढ़ानाथावतान सरपंच राधेश्याम मेघवाल रहे। अतिथियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा इकाई अध्यक्ष गिरिराज शर्मा, पूर्व पंसस बाबूलाल जैन, सत्यनारायण जोशी, सहकारी अध्यक्ष नीलकंठ जोशी, वार्ड पंच दिनेश शर्मा, राधेश्याम पालीवाल, रामलक्ष्मण माहेश्वरी, हनुमान शर्मा, सुरेश मेहरा सहित कई लोग मौजूद थे।
खटकड़। कस्बे के सीनियर सैकंडरी स्कूल में नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण करतीं बूंदी प्रधान राजश्री।