बूंदी. राज्यसरकार का एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार से 17 दिसंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर एक वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन परिवहन राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी बाबूलाल वर्मा करेंगे। साथ ही जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी होगा।