प्रबुद्ध नागरिक बैठक आयोजित
बूंदी. विश्वहिंदू परिषद की ओर से रविवार को लालकोठी आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में प्रबुद्ध नागरिक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत संरक्षक ओम गुप्ता ने कहा कि स्व संस्कृति एवं परंपराओं को अक्षुण्ण रखने के साथ विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यों में विहिप सक्रिय है। उन्होंने स्वर्ण जयंती कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बजरंग दल के प्रांत संयोजक ओम प्रजापति, स्वर्ण जयंती आयोजन समिति के प्रांत उपाध्यक्ष चतुर्भुज महावर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में 4 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान भंवरलाल चौधरी, प्रहलाद भारती, गिरधर गोपाल यादव, इंद्रसिंह भाटिया, हुकमचंद सोनी, राेहित शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। बैठक में सहायक कोषाध्यक्ष पद पर भानुकुमार शास्त्री को नियुक्त किया। मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी में मधुबाला टांक, दिव्या मेवाड़ा, देश कंवर को जिम्मेदारी दी गई। यह जानकारी प्रचार प्रमुख कृष्णकांत राठौर ने दी।