83 बच्चों को जर्सियां वितरित की
बूंदी. लालपुरासैकंडरी स्कूल में माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से कक्षा 6 से 8 तक के 83 बच्चों को जर्सियां वितरित की गई। अध्यक्ष राधा मूूंदड़ा ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया। मंडल सचिव पुष्पा बिरला ने समय के सदुपयोग पर विचार व्यक्त किए। उपाध्यक्ष प्रेरणा न्याती ने नियमित अध्ययन पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कपिल, मोहनलाल, प्रद्युम्न चौधरी, नीलम बाकलीवाल, ज्योति शर्मा ने माहेश्वरी महिला मंडल की पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान माया मूंदड़ा, सरोज बिरला, मंजू मोदी, सोनल मूंदड़ा, पुष्पा बांगड़, रचना बाहेती, लक्ष्मी तोतला, नंदराजसिंह हाड़ा, राजकरंता आदि मौजूद थे।