पूर्णाहुति पर निकाली कलश यात्रा
पेच की बावड़ी. काबरीगांव में महादेव की तिथिबंधन की पूर्णाहुति के अवसर पर रविवार को ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीण भीमशाल मीणा, श्रीराम मीणा ने बताया की कलश यात्रा में 40 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। कलश यात्रा बाबा रामदेव मंदिर से बैंडबाजो, डीजे के साथ शुरू हुई, जो पूरे गांव में होती हुई महादेव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के बाद रात को जागरण किया गया
भजनोंपर झूमें श्रद्धालु
बूंदी|गुरुनानककॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को महंत नंदकिशोरदास महाराज ने नृसिंह अवतार और वामन अवतार के प्रसंग का वर्णन करते हुए सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने भगवान के नाम का महत्व बतलाते हुए कहा कि नाम ही भगवान से मिलने का रास्ता है। कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर हरिमोहन, नाथूलाल, लोकेश शृंगी, बृजेश गौतम, कमलेश गौतम, राकेश, मिथलेश, सत्यनारायण सोमाणी मौजूद थे।
बूंदी। नृसिंह लीला का मंचन।