शहादत दिवस पर भगत, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि
बूंदी|शिवसेना द्वाराशाहदत दिवस पर भगतसिंह ,राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। रविवार को शिवसेना कार्यालय पर शहीदों की याद में विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा पार्षद संजय पांडे ने कहा की शहीद राष्ट्र की धरोहर हैं। जिला प्रमुख हर्षवर्धन भटनागर ने शहीदों को याद किया।
इस अवसर पर रणजीतसिंह, शक्तिसिंह विजय चंदेल ,हंसराज मेघवाल,चेतन पंचोली,पंकज शर्मा,अर्जुन सोनी सूरज कहार, गोविन्द झावा, बलवीर मेघवाल, सोनू मीणा, रोकेश मेघवाल, सुनिल, जगदीश जाटव, रामू बंजारा,समीर, प्रदीप कश्यप, गोविंद बैरवा और शिवसेनिक मौजूद थे।