परिवहन राज्यमंत्री ने सुनी समस्याएं
इंद्रगढ़| परिवहनराज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा ने रविवार को पांच पंचायतों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ केशवरायपाटन भाजपा के प्रधान प्रशांत मीणा भी थे। जनसुनवाई में सुमेरगंजमंडी अस्पताल में डॉक्टर लगाने, स्कूलों में रिक्त पद भरने, बिजली, पानी की समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। ग्रामीणों ने बूंदी से चांणदा, बलवन से बूंदी के लिए रोडवेज बस चलाने,चाकन सिंचाई परियोजना की भी समस्याएं रखी। इस दौरान एसडीएम सुनील आर्य, तहसीलदार नवलचंद जैन अन्य मौजूद रहे।