पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूंदी में 35 लाख से बनेगी टाइगर हिल

बूंदी में 35 लाख से बनेगी टाइगर हिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखमहलजैतसागर झील से सटी पहाड़ी को जल्द ही टाइगर हिल के रूप में विकसित किया जाएगी, ताकि पर्यटन नगरी बूंदी के सौंदर्य में और इजाफा हो। इसके लिए वनविभाग ने तैयारी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में बूंदी में पर्यटन के क्षेत्र में कई काम करवाने की घोषणा की थी। उसी के अंतर्गत यह काम होगा। यहां वनविभाग कई छोटे-बड़े काम करवाएगा। इसके लिए 35 लाख रुपए का बजट दिया गया है।

बूंदी शहर चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ है। वैसे तो अधिकांश पहाड़ियों पर पेड़-पौधे होने से हरियाली रहती है। लेकिन सुखमहल से सटी हुई पहाड़ी जैतसागर झील के किनारे होने के बावजूद वीरान है। ऐसे में इस पहाड़ी के काफी बड़े क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।

पहाड़ीहोगी हरी-भरी

वनविभाग इस पहाड़ी के 20 हैक्टेयर क्षेत्र को हरा-भरा करेगा। यहां लगभग 2500 पौधे लगाए जाएंगे। लोकल प्रजाति के पौधों को उगाने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। साथ ही जो पौधे उगे हुए हैं उनकी भी देखरेख की जाएगी।

पहाड़ीबनेगी आकर्षण का केंद्र

विकसितकरने के बाद यह पहाड़ी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। जैतसागर रोड पर ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद हैं। बूंदी में आने वाले पर्यटक शिकार बुर्ज, क्षार बाग को देखने के लिए जाते हैं। इसके अलावा रामेश्वर महादेव, चौथमाता मंदिर में भी इसी मार्ग पर हैं। झील के किनारे पार्क भी बने हुए हैं।

^सुखमहलसे सटी पहाड़ी को टाइगर हिल के रूप में विकसित की जाएगी। पहाड़ी को हरा-भरा करेंगे। पर्यटकों के यहां बैठने के लिए भी सुविधा की जाएगी। - विजयपालसिंह, एसीएफवाइल्ड लाइफ

भास्कर न्यूज|बूंदी

पहाड़ीहो