दो बाइक भिड़ीं, 4 घायल
बांसीपेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार जने घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने से बूंदी रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे के खजूरी निवासी आत्माराम मीणा (20) अपनी दादी पाना बाई (50) को बाइक से देई ले जा रहा था। रास्ते में बांसी पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने आई बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दूसरी बाइक सवार माणकचौक निवासी नरेश मीणा (20), सुरेश मीणा (20) सबलपुरा निवासी शिवपाल मीणा घायल हो गया। जिनको 108 एबुलेंस से देई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से पाना बाई नरेश मीणा को बूंदी रैफर कर दिया।