पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज और 10 को लगेंगे पशु चिकित्सा शिविर

आज और 10 को लगेंगे पशु चिकित्सा शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंूदी. पशुधनआरोग्य चल इकाई बूंदी, इंद्रगढ़, केपाटन, हिंडौली, नैनवां, तालेडा की ग्राम पंचायतों ग्रामों में 9 10 दिसंबर को पशु चिकित्सा शिविर लगाएगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि 9 दिसंबर को हिंडौली की ग्राम पंचायत सहसपुरिया के ग्राम रामपुरिया में, नैनवां की ग्राम पंचायत सादेड़ा के ग्राम बंडेडा एवं गुजरिया के खेडा में, इंद्रगढ़, की ग्राम पंचायत उतराना के ग्राम खाखटा एवं डपटा में, केशोरायपाटन की ग्राम पंचायत फौलाई के ग्राम गोठड़ा एवं मोरखुड़ा में, तालेडा की ग्राम पंचायत धनेश्वर के ग्राम बगजाज एवं कंवरपुरा, बूंदी की ग्राम पंचायत गुमानपुरा एवं ग्राम जरखोदा में चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह 10 दिसंबर को हिंडौली की ग्राम पंचायत साल के ग्राम सुहरी में, नैनवां की ग्राम पंचायत खजुरी एवं ग्राम खजुरा में, इंद्रगढ़ की ग्राम पंचायत नवलपुरा एवं ग्राम शिवगंज में, केशोरायपाटन की ग्राम पंचायत मायजा के ग्राम खान्हेडा एवं सुवासां में, तालेडा की ग्राम पंचायत बुधपुरा के ग्राम रतनपुरा एवं घारेला में, बूंदी की ग्राम पंचायत गादेगाल एवं ग्राम सावलपुरा में, चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।