पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्रपुरा के कृष्णा नगर में पक्की सड़क नहीं

छत्रपुरा के कृष्णा नगर में पक्की सड़क नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. छत्रपुराके कृष्णा नगर के वाशिंदों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर कॉलोनी में पक्की सड़क बनाने की मांग की है।

ज्ञापन में लिखा कि ज्यादातर मकानों के आवासीय पट्टे जारी हो चुके हैं। इस कॉलोनी में आने जाने के लिए रास्ता काफी ऊबड़-खाबड़ है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत आती है। बरसात के दिनों में तो कीचड़ हो जाता है। एेसी स्थिति में वाहनों को ले जाना तो दूर पैदल राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी आती है। ज्ञापन में लिखा कि कॉलोनीवासियों के हित को देखते हुए कच्चे रास्ते को पक्का करवाया जाए, ताकि इस समस्या का स्थाई समाधान निकल सके। ज्ञापन देने वालों में चंपालाल कुमावत, शंकरलाल गुर्जर, लक्की योगी, जुगलकिशोर, पूरणमल, गंगाराम, कन्हैयालाल, दयाराम, महावीर, प्रमोद, मूलचंद सैनी, कालूलाल मेघवाल सहित कई कॉलोनीवासी शामिल थे।