श्रद्धा से मनाई गई देवनारायण जयंती
बाजड़
सामुदायिक भवन के लिए चार लाख की घोषणा
देवनारायण जयंती पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
सीसोलापंचायत के भीमगंज गांव में गुर्जर समाज द्वारा उत्साह से देवनारायण जयंती मनाई गई। देवजी मंदिर से देवधणी की शोभायात्रा रवाना हुई, जो गांव में घूमकर वापस देवजी मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में समाजबंधु अपने आराध्या देव के जयकारे लगा रहे थे। वहीं बैंडबाजों पर बज रहे भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच युवक-युवतियां नृत्य करते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। शोभायात्रा में देवनारायण की प्रतीक पांच घोडिय़ों पर देव पताका लिए समाजबंधु बैठे थे। कार्यक्रम के बाद देवजी मंदिर पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती हुई। कार्यक्रम में देवलाल गुर्जर, लेखराज बागड़ी, राजाराम धांगड़, आशाराम हलसर, भंवरलाल गुर्जर, सुखपाल गुर्जर ने सहयोग दिया।
एकदिवसीय मेला
नमानारोड. भंवरदागांव में सप्तमी के अवसर पर देवनारायण मंदिर में एक दिवसीय मेला आयोजित हुआ। इसमें आसपास के गांवों से आए ग्रामीणाें ने भगवान देवनारायण को भोग लगाकर मन्नतें मांगी। साथ ही डस्सियां काटी गई। मेले में लोगों ने दिनभर जमकर खरीदारी की। यह जानकारी सोनू मीणा ने दी।
कलशयात्रा में झलकी श्रद्धा
बाजड़.देवनारायणजयंती पर गुर्जर समाज की ओर से कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। कलश यात्रा गोगाजी मंदिर से शुरू हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई देवनारायण मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान महिला, पुरुषों ने नृत्य किया। इस दौरान सरपंच रामलाल मीणा, जगदीश मीणा, भैरुलाल गुर्जर, लोकेश गुर्जर, ब्रह्मानंद गुर्जर, जितेंद्र गुर्जर भी मौजूद रहे।
आरती के साथ देवनारायण की तिथि बंधन पूर्णाहुति
जजावर.कस्बेमें भगवान देवनारायण की तिथि बंधन की पूर्णाहुति एवं देवनारायण जयंती पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गुर्जर समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर रविवार को देवनारायण भगवान के थानक पर देवधणी का अभिषेक हुआ। इसके बाद पं. नाथूलाल दाधीच द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई। कार्यक्रम स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। हवन के समापन के बाद भोपा रामरतन गुर्जर ने देवधणी दरबार में शंखनाद किया एवं महाआरती के आयोजन के साथ तिथि बंधन पूर्णाहुति का समापन हो गया। कार्यक्रम में जजावर, रोणिजा, सुवांसड़ा, सीसोला, ताकला, बड़ौली, टोंपा, रानीपुरा गांव से भी लोग शामिल हुए।
देवनारायणमेले का शुभारंभ आज
नैनवां.गुढ़ादेवजीमें देवनारायण महाराज मेले का शुभारंभ सोमवार को होगा। सरपंच रामदेव नागर ने बताया कि शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि हिंडौली के विधायक अशोक चांदना होंगे। अध्यक्षता जिला प्रमुख सोनिया गुर्जर करेंगी। विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रसन्न बाई, उपप्रधान सीमा नागर, जिला परिषद सदस्य रामावतार शर्मा रहेंगे।
गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान आज
बूंदी.अखिलभारतीय गुर्जर विकास संगठन की ओर से सोमवार को शहर में भगवान देवनारायण जयंती महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली जाएगी। संरक्षक चौथमल बीरज ने बताया कि 84 खंभों की छतरी के समीप स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना होगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बाईपास रोड स्थित भगवान देवनारायण मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में अखाड़े, झांकिया, बैंडबाजे, डीजे, घोड़े-घोड़ियां शामिल रहेगी। सजी-धजी बग्गी में भगवान का विमान विराजमान रहेगा। शोभायात्रा के मंदिर परिसर पहुुंचने पर मंच पर आमंत्रित अतिथियों का संबोधन समाज की प्रतिभाओं का सम्मान होगा। चांदना मार्बल सावर की ओर से रजत पदक समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
दो दिवसीय मेला शुरू
िसलोर.भगवानदेवनारायण जयंती के अवसर पर कस्बे में दो दिवसीय मेला शुरू हुआ। शनिवार रात देवनारायण मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें भजन नायक दुर्गालाल महाराज, रामलाल लोहिया, धन्नालाल गुर्जर, पन्नालाल गुर्जर, लखन गुर्जर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या में आसपास के गांवों से समाजबंधुओं भागीदारी निभाई।
रस्साकसीमें रामखेरली अव्वल
गामछ.कस्बेमें रविवार को श्रीदेवनारायण जयंती के अवसर पर रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रामखेरली तथा दूसरे स्थान पर गामछ रहा।
जजावर। देवनारायण जयंती पर भीमगंज गांव में निकाली शोभायात्रा।
जजावर। देवनारायण भगवान की तिथिबंधन की पूर्णाहुति पर हवन करते समाजबंधु।