बूंदी:सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 को
बूंदी|अखिल भारतीयबैरवा महासभा जिला शाखा की बैठक रविवार को बाईपास रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुदयाल लोरतिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश फौजी, शंकरलाल बैरवा, फूलचंद वर्मा, बजरंगलाल आर्य, सूरजमल बैरवा, गोरधन बैरवा मौजूद थे।