थानाधिकारी को दिया ज्ञापन
बूंदी|देवी-देवताओं कीतस्वीर के साथ व्यक्ति विशेष की तस्वीर लगाने का विरोध करते हुए बालचंदपाड़ा क्षेत्र के लोगों ने थानाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें लिखा है कि आसाराम बापू के भक्तों द्वारा रविवार को निकाली जा रही रैली में अासाराम बापू की तस्वीर के पीछे भगवान राम की तस्वीर रखी हुई थी। इसका विरोध किया तो रैली में शामिल लोगों ने अभद्रता की। क्षेत्रवासियों ने राम की तस्वीर उतार ली। ज्ञापन में ऐसा करने वालों को पाबंद करने की मांग की गई है। ज्ञापन देेने वालों में राजेंद्र त्रिपाठी, अंशुल सैनी, सूरजभान, लाला, अरविंद, देवराज, अशोक कुमार, रमेश, दिवाकर त्रिपाठी शामिल थे।