पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन और स्वाइन फ्लू रोगी मिले

तीन और स्वाइन फ्लू रोगी मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं| जिलेमें स्वाइन फ्लू के तीन नए रोगी और मिले हैं। अब तक यह संख्या आठ हो गई है। एक रोगी झुंझुनूं में तथा दो रोगी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचाररत है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में स्वाइन फ्लू रोगी बढ़ रहे हैं। स्वाइन फ्लू रोकथाम अभियान के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. राजकुमार डांगी ने बताया कि मंगलवार को तीन और रोगी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले। इनमें शहर के कमल हाइट्स में रहने वाले एक मरीज का इलाज झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में चल रहा है। अन्य दो रोगी चनाना का एक युवक ढिगाल की एक महिला जयपुर में भर्ती है। अधिकारियों का दावा है कि तीनों के स्वास्थ्य में सुधार है।

डॉ. डांगी ने बताया कि कमल हाइट्स में रोगी के परिजनों मिलने-जुलने वालों तथा चनाना ढिगाल में भी रोगियों के परिजनों सहित गांव में सर्वे में कराया गया है। थोड़ी सी भी आशंका होने पर संबंधित को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा टेमी फ्लू दी जा रही है।

सरकार गंभीर नहीं : दुर्रुमिया