पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेईएन हटाने का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुमावासजीएसएस जेईएन को हटाने के विरोध में कई गांवों के लोग शुक्रवार को एसई कार्यालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जेईएन सुभाष पूनिया कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी दे रहे थे।

इसके बावजूद भी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते उन्हें कुमावास से हटाकर चनाना जीएसएस लगा दिया गया। डाबड़ी, तोगडा कलां, राणासर, जेजुसर, कुमावास, कसेरू, भगेरा, निवाई, बुगाला, डूमरा, फतेहसरी, सोटवारा, चोराडी आदि गांवों के लोगों ने जेईएन को हटाने पर विरोध प्रकट किया। ग्रामीणों ने एसई को ज्ञापन देकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया। इस अवसर पर सरपंच फोरम अध्यक्ष नवलगढ़ धर्मवीर माठ, तोगडा कलां सरपंच संजीव सिहाग, जेजुसर के दिनेश कुमार, डूमरा की बुलकेश देवी, मांडासी की सुमन देवी, कुमावास के बजरंगलाल, सोटवारा के राजेंद्र जांगिड़, कसेरू की अनिता देवी, बुगाला के तुलसीराम पूनिया, निवाई के रोहिताश कुमार समेत सुमित बेनीवाल, सुदेश श्योराण, दिनेश झाझड़िया आदि मौजूद थे।

झुंझुंनूं . एससी को ज्ञापन देते ग्रामीण

खबरें और भी हैं...