किसानों को मुफ्त बिजली की मांग
सुलताना | लोयलमें बुधवार को चनाना रोड स्थित जीएसएस कार्यालय के बाहर किसान बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों की बैठक हुई। इसमें बिजली संबंधी समस्या पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्रसिंह ने की। किसानों की माली हालत देखते हुए उन्हें मुफ्त बिजली देने, वीसीआर के नाम पर किसानों पर दर्ज हुए मामले वापस लेने, फसल का भाव दुगुना करने आदि मांगों के समर्थन में कनिष्ठ अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में विनोद, ओमप्रकाश, राजपाल, बजरंग, दरियासिंह, मदनलाल, भोमाराम, महेंद्र पायल, बलबीर सिंह काजला आदि शामिल थे।