युवा जाग्रति मंच के धरने को दो दिन
चनाना . युवाजाग्रति मंच चनाना ने अपनी मांगो को लेकर सोमवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। गुरुदयाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखी। इसमें चारावास रोड तिराहे पर सड़क को ऊंचाई देकर बनाने, चनाना से चारावास तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा चनाना को उप तहसील बनाने आदि मांगे रखी। संघ अध्यक्ष प्रमोद मूंड ने बताया कि प्रशासन ने सुनवाई की तो व्यापार मंडल से मिलकर चनाना बंद का कदम उठाया जाएगा। धरने को शीशराम धींवा, महावीर जांगिड़, यशपाल धींवा, महावीर नेहरा, जयकरण, प्रताप स्वामी, डॉ. कुलदीप महला, विद्याधर सिंह, सुरेंद्र मुंड, उमेश नेहरा, निखिल नेहरा, मुकेश जांगिड़, राजवीर चौहान, धर्मवीर चौहान, मदनसिंह चौहान आदि ने संबोधित किया।