पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी की कार्यकारिणी घोषित

एबीवीपी की कार्यकारिणी घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद तहसील चेचट की बैठक रविवार को कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में हुई। बैठक में तहसील चेचट की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश दुबे, जिला प्रमुख कोटा देवेंद्र गौतम, संगठन मंत्री कोटा विभाग अश्विनी कुमार, कोटा विश्वविद्यालय महासचिव अरमान मलिक, जिला संयोजक शुभम सिंह ने शिरकत की। तहसील संजोजक हिमांशु लक्षकार ने बताया कि इस अवसर पर यहां तहसील कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी तथा महाविद्यालय कार्यकारिणी को मान्यता प्रदान की गई।