औदिच्य को दी श्रद्धांजलि
चेचट| पूर्वमंत्री हरिकुमार औदिच्य को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार दोपहर बाद पट्टीखेड़ा हनुमान मंदिर पर आयोजित सभा में नंदसिंह हाड़ा, गौरीशंकर महात्मा, गोवर्धन मोदी, हंसराज रैबारी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री के जीवन चरित्र पर भी रोशनी डाली।