- Hindi News
- शिक्षा शनिवार के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
शिक्षा शनिवार के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
चेचट| राजकीयउच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय चेचट में शिक्षा शनिवार मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रतिराम बैरवा ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर सुलेख प्रतियोगिता में मधु मेघवाल प्रथम, अर्पिता वर्मा द्वितीय, कुसुमबाला तृतीय स्थान पर रही।
श्रुतिलेख में ललित मेहर प्रथम, चेतन बैरवा द्वितीय, हेमंत कुशवाह तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में करीना सुमन प्रथम, नेहा सुमन द्वितीय तथा कोमल कल्पेश तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर सुलेख में राजकुमार प्रथम, अनिल कुशवाह द्वितीय, रोहन गुर्जर तृतीय, श्रुतिलेख में धनराज बैरवा प्रथम, किशन अहीर द्वितीय, राहुल मेहरा तृतीय तथा निबंध प्रतियोगिता में सुनील योगी प्रथम, निशा कुशवाह द्वितीय तथा किरण शाक्यवाल तृतीय स्थान पर रही।
चेचट. शिक्षाशनिवार में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते प्रतिभागी।