पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएसएस की बैठक में राष्ट्र चिंतन पर जोर

आरएसएस की बैठक में राष्ट्र चिंतन पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। राष्ट्र से बढ़कर कोई नहीं है, भारत वर्ष के हम लोगों को सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र चिंतन के लिए जागृत होना पड़ेगा। जन्म के आधार पर किसी भी मनुष्य में कोई भेद नहीं है। मनुष्य का जन्म के बाद कर्म के आधार पर जातियों में विभाजन होता है। हम लोगों को सभी प्रकार के मदभेद भुलाकर एक साथ होना पड़ेगा।

रविवार को कस्बे के गायत्री मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में सामाजिक सद्भावना की बैठक हुई। यहां मुख्य वक्ता धर्म जागरण प्रमुख चित्तौड़गढ़ प्रांत, संघ प्रचारक मनफूल सिंह ने लोगो को को राष्ट्र के प्रति जागृत रहने की प्रेरणा देते हुए यह बातें कहीं।
इस अवसर पर कण केश्वर महादेव मंदिर के महंत बजरंग दास ने देश सेवा उन्नति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी महापुरुष की सफलता के पीछे कोई कोई महिला होती है। इस आशय पर कोई भी लड़का-लड़की में भेद करे। सुसंस्कृत मातृ शक्ति ही संस्कारवान पीढ़ी को जन्म देती है। बैठक में सभी जाति धर्म के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।