जीएसएस पर ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी
चेचट. मदनपुरामें निर्माणाधीन जीएसएस पर मंगलवार की रात चोरों ने पावर ट्रांसफार्मर को तोड़ कर कीमती तेल तांबा चोरी कर लिया। चेचट थाने में विभाग के ठेकेदार ने रिपोर्ट कर बताया कि मदनपुरा गांव में विद्युत सप्लाई के लिए 33 केवी सब सेन्टर का कार्य चल रहा है। यहां बिजली की आपूर्ति के लिए लगाए गए 33 केवी के पावर ट्रांसफार्मर को बीती रात अज्ञात चोरों ने तोड़ कर उसमें से कीमती तेल तथा अंदर से कीमती धातु निकाल ली तथा अवशेष को छोड़ कर भाग गए।