पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परियोजना कार्यालय मुख्यालय पर स्थानांतरित

परियोजना कार्यालय मुख्यालय पर स्थानांतरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट| लंबेसमय से मुख्यालय पर संचालित नहीं होकर अन्यत्र चल रहे महिला बाल विकास परियोजना का कार्यालय मंगलवार को मुख्यालय चेचट पर स्थानांतरित हो गया। कार्यालय के चेचट में आने के साथ ही यहां हर्ष की लहर दौड़ गई। चेचट में उक्त कार्यालय पुरानी नायब तहसील में संचालित होगा। कार्यालय को मुख्यालय पर संचालित करने के मामले में चेचटवासियों ने लंबी लड़ाई लड़ी। विभिन्न स्तर पर शिकायत के चलते गांव वालों के बढ़ते दबाव में जिला कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए कार्यवाहक सीडीपीओ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का निलंबन भी किया। चेचट सरपंच पूजा सुमन, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदसिंह हाड़ा, गौरीशंकर महात्मा के अलावा गांव के नागरिकों ने कार्यालय के चेचट पहुंचने पर कलेक्टर, सांसद ओम बिरला, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आभार जताया।