पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएनजीओं पर कार्रवाई के लिए भ्रमित आदेश जारी

एएनजीओं पर कार्रवाई के लिए भ्रमित आदेश जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट| स्वा.केन्द्र पर कार्यरत मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना के संविदा कर्मचारियों को 19 वें माह में वेतन मिलने के संबंद में ब्लॉक केन्द्र चेचट ने पहला कदम बढ़ाया। लेकिन कार्रवाई के लिए चिकित्सा प्रभारी की जगह संविदा कर्मचारियों द्वारा पुलिस कार्रवाई करने को कहा। प्राथ. स्वा. केन्द्र सातलखेड़ी को ब्लॉक चेचट से मिले आदेश पर कर्मचारियों का वेतन हड़पने के संबंद में चिकित्सा प्रभारी को भेजे गए आदेश में एनजीओं पर पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए संस्थान के योजना के कर्मचारियों को आदेश देने को कहा। जबकि कोटा से जारी आदेश में चिकित्सा प्रभारी को पुलिस कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया।

छहमें से सिर्फ एक पीएचसी को मिले आदेश- चेचटब्लॉक में जुल्मी, खेडारुद्वा, मोडक गांव, खैराबाद, सातलखेडी तथा लखारिया प्राथ. स्वा. केन्द्र हैं। सभी स्वा. केन्द्र पर योजनाके तहत कर्मचारी नियुक्त हैं। इनमें से तीन केन्द्र पर आरएमआरएस नहीं बनने तथा शेष दो प्राथ. स्वा. केन्द्र पर आदेश की प्रति नहीं मिली।