पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की विफलता पर कांग्रेस देगी धरना

भाजपा की विफलता पर कांग्रेस देगी धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा. भाजपासरकार की विफलताओं से भरा एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारी धरना देंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा सरकार की विफलताओं से भरा एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सहित जिला मुख्यालय पर शनिवार को प्रात: 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसमें सरकार की विफलताओं पर विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। धरने को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया प्रदेश कांग्रेस जिला प्रभारी संबोधित करेंगे। धरने में ब्लॉक नगर अध्यक्ष तथा कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।