किसानों की समस्या निबटाएं:सिंघवी
छीपाबड़ौद| कृषिविभाग मार्केटिंग सोसायटी के अिधकारी किसानों के प्रति संवेदनशील होकर यूरिया की हो रही किल्लत को दूर करें। यह बात क्षेत्रीय विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने कही। उन्होंने गुरुवार को जिला अिधकारियों से लेकर जयपुर स्थित निदेशालय तक किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने के लिए चर्चा की है। उन्होंने कि जिले छबड़ा-छीपाबड़ौद में पिछले कई दिनों से किसानों को पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पा रहा है।