पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदर के आतंक से वार्डवासी परेशान

बंदर के आतंक से वार्डवासी परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा|कस्बे केवार्ड एक की टीचर कॉलोनी के बाशिंदे बंदर के आतंक से परेशान हैं। टीचर कॉलोनी के बाबूलाल फौजी, बंटी मेघवाल, नाथूलाल, मोहम्मद आबिद आदि ने थानाधिकारी पुलिस महानिरीक्षक के नाम ज्ञापन देकर बताया कि कॉलोनी में एक व्यक्ति ने दो खूंखार बंदर पाल रखे हैं जो कि आए दिन बच्चों राहगीरों पर हमला कर देते हैं। ऐसे में वार्ड वासियों ने थाना अधिकारी से बंदर के मालिक को पाबंद कर बंदरों को जंगल में छुड़वाने की मांग की है।