- Hindi News
- गर्डल बीटल के उपचार दी जानकारी छबड़ा|क्षेत्र मेंसोयाबीन की फसल
गर्डल बीटल के उपचार दी जानकारी छबड़ा|क्षेत्र मेंसोयाबीन की फसल
गर्डल बीटल के उपचार दी जानकारी छबड़ा|क्षेत्र मेंसोयाबीन की फसल में गर्डल बीटल के प्रकोप को देखते हुए सहायक निर्देशक दयाराम वर्मा ने सभी किसानों को सोयाबीन की फसल में गर्डल बीटल के प्रकोप के नियंत्रण के लिए ट्राइजोफॉस 40 ईसी दवा 800 मिलीलीटर का छिड़काव प्रति हैक्टर की दर से करें तथा सोयाबीन की हरी अर्ध कुंडलक लतों के नियंत्रण के लिए 105 लीटर क्यूनालफॉस 25 ईसी दवा का छिडकाव प्रति हैक्टर की दर से करने की सलाह दी।
जागरूकतारैली निकाली
छबड़ा|राष्ट्रीय स्वच्छताजागरुकता सप्ताह के अर्न्तगत उपखंड क्षेत्र के बिंदाराड़ी गांव में सोमवार को विभाग के निर्देशानुसार स्कूली छात्रों ने रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि रैली निकाल कर बाल संसद के नेतृत्व में स्कूल परिसर में सफाई की गई। वार्ड पंच मानसिंह गुर्जर, एसएमसी उपाध्यक्ष ईश्वर लाल मौजूद थे।
आज5 घंटे बिजली बंद रहेगी
छीपाबड़ौद|132 केवीजीएसएस पर हाईटेंशन बिजली लाइनों की मरम्मत मरम्मत के कारण मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉंम के सहायक अभियन्ता बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि इस मरम्मत कार्य के कारण छीपाबडौद, हरनावदाशाहजी, गुराडी, झनझनी, गोरधनपुरा की 33 केवी िबजली सप्लाई मंगलवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी
नुक्कड़नाटक का आयोजन
मांगरोल|एसड़ीपीआई काजन अधिकार अभियान् कार्यक्रम 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जगह-जगह बैनर, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक के साथ सभा का आयोजन कर लोगों को अपने अधिकार के बारे में समझाया जा रहा है।
36फीट का बनेगा रावण का पुतला
छीपाबड़ौद|कस्बे मेंग्राम पंचायत की ओर से इस बार 36 फीट का रावण बनाया जा रहा है। सरपंच मेहफूज अली सैयद ने बताया कि रावण छीपाबडौद के नौशाद मंसूरी बना रहे हैं। रावण की बनाई पर 30 हजार रुपए तथा आतिशबाजी पर 20 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके साथ हीं रावणजी के चौक वाले आम रास्ते को समतल बनाकर ग्रेवल डाले जाने का कार्य प्रगति पर चल रहा है