लॉज में अधेड़ का शव मिला
छबड़ा| कस्बेमें स्थित एक लॉज में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार मप्र के सागर निवासी आजादसिंह राजपूत एक लॉज में एक वर्ष से किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार सुबह देर तक नहीं उठने पर लॉज के मालिक को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने पर कमरा खोल कर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने परिजन नहीं आने के कारण शव को मोर्चरी में रखवाया है।