कांग्रेस की जीत पर की आतिशबाजी
समरानियां|पंचायत समितिशाहाबाद में कांग्रेस की निधि चंदेल के प्रधान बनने पर हेमंत मेहता, दिनेश शाबादी, गुरुदीप सिंह, अनिल, विवेक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
कवाई.पंचायतीराजचुनाव के तहत अटरू, छबडा, छीपाबडौद में कांग्रेस के प्रधान बनने पर कस्बे के मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। कांग्रेस के अमित गर्ग ने बताया कि अटरू में प्रधान पद पर अजय बना, छबड़ा से संजूकुमारी लौधा, छीपाबडौद से कविता मीणा के प्रधान बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर युसूफ कुरैशी, पुरूषोत्तम शर्मा, अनुजा, अयुब खान एडवोकेट, पुरुषोत्तम, योगेश मौजूद थे। कुंजेड.जिलेमें सर्वाधिक पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रधान बनने पर कांग्रेस कार्यकताओं में जश्न का माहौल् कार्यकर्ताओं ने आतितशबाजी कर मिठाईयां बांटी।