पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 छात्रों को मिला रोजगार

30 छात्रों को मिला रोजगार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंपस प्लेसमेंट में आई सात कंपनियां

भास्करन्यूज. छबड़ा

राज्यसरकार का कार्यक्रम राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम एवं नेक्सजन एजूशोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वल्लभ नगर में संचालित कौशल विकास केंद्र का बैंकिग ऑॅिफस असिस्टेंट ट्रेड का 50 छात्रों का 60 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण िदया गया। प्रशिक्षण की के बाद रविवार को केंपस प्लेसमेंट आयोजन किया गया। इसमेंं एचडीएफसी बैंक, शिवशक्ति प्राइवेट लिमिटेड, होम क्रेडिट फइनेंस, एचडीएफसी सेक्यूरिटी, सहित सात कंपनियांे के प्रतिनिधियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। इसमें नेक्सजन सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले 50 छात्रों में सें 38 का चयन कर 12000,10000 8000 रुपए मासिक वेतन पर प्राइवेट सर्विस के ऑफर िदए गए।

सेंटर संचालक श्यामसुंदर कुमावत ने बताया कि सेंटर की ओर से 15 फरवरी से द्वितीय बेच के लिए प्रशिक्षण लेने वाले 60 बेरोजगार छात्रों का निशुल्क आवासीय के लिए साक्षात्कार से चयन किया जाएगा। इसमें एकाउंटिंग आफिस असिस्टेंट ट्रेड के लिए 90 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। लडकियों के लिए जूनियर क्लर्क ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।