पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला

स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवाई |कस्बे मेंरविवार को आरएसएस के तत्वावधान में निकाले गए पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाते हुए कस्बे में मार्चपास्ट किया गया। पथ संचलन का कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रपथ संचलन पावर हाउस के सामने स्थित मंडी प्रांगण से दोपहर दो बजे प्रारंभ हुआ, जो खानपुर रोड, मुख्य बाजार, ब्राह्मण मौहल्ला, माली, कोली, मोहल्ला, नरसिंह चौक, शीतला चौक्, छबड़ा चौराहा, मैन चौराहा, सहित मुख्य मार्गों से होता हुआ सालपुरा स्टेशन से थाने के पीछे अंबेडकर कॉलोनी प्रांगण में पहुंचा। यहां पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा, विद्या भारती के जिला सचिव हंसराज मित्तल, तहसील संचालक ने सभा को संबोधित करते हुए महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। संचलन के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। महिलाओं ने मुख्य मार्गों पर रंगोली सजाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।

कवाई. कस्बे में रविवार को आरएसएस की अाेर से निकाला गया पथ संचलन।