मावठ की बारिश से मकान ध्वस्त
कस्बेकी ग्राम पंचायत खेड़लीगंज में गायत्री नगर स्थित वेयर हाउस बस्ती में रविवार को एक घर गिर गया। वेयर हाउस बस्ती में रहने वाले जसराज पुत्र मुरारी लाल ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई बारिश से उसके घर के कई हिस्से गिर गए। उस समय प|ी सहित बच्चे घर में सो रहे थे।
इस दौरान घर गिरने का अंदेशा हुआ तो सभी लोग बाहर निकल गए। इसके कुछ देर बाद ही घर गिर गया। उधर, पंचायत के सरपंच रामस्वरूप मीणा ने घर का जायजा लिया और परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार से सहायता राशि के रूप में मुआवजा दिलाया जाएगा। तहसीलदार मुबारिक हुसैन ने बताया कि पटवारी को भिजवाकर मौका दिखाया जाएगा। हल्का पटवारी सुरेश मेहरा ने बताया कि मौके पर जाकर स्थिति को देखकर रिपोर्ट पेश की जाएगी।
छबड़ा.कस्बेमें बिन मौसम बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार देर रात्रि से रविवार सुबह 9 बजे तक रुक-रुक कर गर्जन के साथ बारिश हुई। इससे कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फसलोंं में नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बारिश से सर्दी भी बढ़ गई है। बारिश से धरनावदा चौराहे से हनुवतखेड़ा फाटक तक निर्माणाधीन सीसी रोड़ के कारण कीचड़ फैलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अटरू. कस्बे में बारिश से ध्वस्त हुए मकान का जायजा लेते हुए सरपंच।