पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरनावदा में महिला पुलिसकर्मी लगाई जाए

हरनावदा में महिला पुलिसकर्मी लगाई जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावदाशाहजी| कस्बेके पुलिस थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। छबड़ा सीओ महेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में सदस्यों ने कस्बे की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी लगाने की मांग की।

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान थानाप्रभारी ब्रजप्रकाश नामा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं थानाप्रभारी ने बैठक की सूचना मीडियाकर्मियों को नहीं दी। ज्ञात रहे कि गत दिनों थाना परिसर में हुई सीएलजी की बैठक में हंगामा हो गया था, जिसे मीडिया ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद दो बार हुई बैठकों में मीडियाकर्मियों को थानाप्रभारी ने सूचना देने से मना कर दिया। दूसरी ओर छबड़ा उपाधीक्षक महेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि भविष्य में बैठक होगी तो मीडिया को सूचना दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...