पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भूली भाजपा
छबड़ा| जहांएक ओर भाजपा संगठन की बैठकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने की बात हाेती है। वहीं यही पदाधिकारी पार्टी के संस्थापक सदस्य मार्गदर्शक की पुण्यतिथि पर उनको याद करना भूूल गए।
भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि नहीं मनाना कस्बे की जनता में चर्चा का विषय है। नगर मे पालिका चैयरमेन, प्रधान, विधायक, सांसद की कडी़ से कडी जुडी़ रहने के बाद भी शीर्ष पदों पर बैठे नेता एवं कार्यकर्ता जनसंघ के संस्थापक उपाध्याय को भूल गए हैं। इन्होंने संगठन एवं राष्ट्र हित में अपना जीवन समर्पित कर दिया।