पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्र-छात्राओं को दी विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा| उपखंडके उच्च माध्यमिक स्कूल भूलोन के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर स्कूल परिवार की ओर से विदाई दी गई। क्षेत्र के उच्च माध्यमिक स्कूल भूलोन आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच मुकेश मेहरा, विशिष्ट अतिथि लोकेश मेहरा थे। अध्यक्षता प्राधनाचार्य जितेंद्र कुमार कुशवाह ने की। इस अवसर पर 12वीं में अध्ययनरत 25 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि मुकेश मेहरा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में हरिराम यादव, सुरेंद्र घायल, दिनेश मीणा, ईश्वर मीणा, राघवेंद्र भार्गव, दीपक मीणा, रफअत खानम, चंपालाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...