पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी संपत्ति का हो रहा है दुुरुपयोग

सरकारी संपत्ति का हो रहा है दुुरुपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकतपुर| सकतपुरनदीपार क्षेत्र के अनेक गांवों में प्रशासन की अनदेखी के कारण सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग हो रहा है। सरकार ने लाखों रुपए खर्च करके भवनों का निर्माण करवाया था, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण भवन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सकतपुर पंचायत मुख्यालय पर बना एएनएम भवन क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। इस भवन का निर्माण 1985 में हुआ था। पहले इस भवन में एएनएम निवास करती थी, लेकिन अब एएनएम को किराए के मकान में रहना पड़ता हैं। सरकार की ओर से समय पर भवन की मरम्मत नहीं करने से भवन की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। दरवाजे, खिड़की क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। भवन के परिसर में झाडियां उग आई है। स्कूल के भवन के कमरों का उपयोग लोगों की ओर से शौचालय के लिए किया जा रहा है। इसी प्रकार कस्बे में छबड़ा सांगोद मार्ग पर स्थित जलदाय विभाग का भवन जर्जर चुका हैं। गांव के डालुराम सुमन, जगदीश सेन, मोहनलाल पोटर ने बताया कि प्रशासन की ओर से सरकारी भवनों का निर्माण तो करवा दिया जाता है, लेकिन समय पर इनकी सार-संभाल नहीं लेने से यह भवन विरान हो रहे हैं।