बाजारों में लौटी रौनक
कस्बेमें गत 3 फरवरी को हुए दो पक्षों के झगड़े से हुए तनाव के बाद सोमवार को हालात लगभग सामान्य नजर आए। बाजार में चहल-पहल एवं रौनक लौटी। वहीं कस्बे में ग्रामीणों की भी आवाजाही रही।
कस्बे के एक पक्ष के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई एवं पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही सीआई डीएसपी को निलंबित करने की मांग की। कस्बे के दूसरे पक्ष के लोगों ने भी निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए रोष जताया है।
लोगों का कहना है कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को अभी तक बंद कर रखा है। जिन्हें अविलंब छोड़ा जाए। पूर्व में व्यापार संघ ने भी निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई करने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी है।