गो एवं पर्यावरण चेतना पद यात्रा निकाली
कस्बेमें सोमवार को गो एवं पर्यावरण चेतना पद यात्रा निकालकर गो सेवा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए उच्च माध्यमिक स्कूल मैदान पर पहुंची।
यहां प्रवचन सभा हुई। इसमें संत ने बताया कि वर्तमान में प्राकृतिक पर्यावरण खराब हो रहा है उसका मुख्य कारण गाय की उपेक्षा करना है। जो फसलें गोबर की खाद से आबाद रहती थी, वह रासायनिक खाद से बर्बाद हो रही हैं। मनुष्य गाय मां दोनों की उपेक्षा कर रहा है। गाय को लोग खुला छोड़ रहे हैं वहीं मां को वृद्धाश्रम में। हम गाय की सेवा कर समाज को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष लगाने का संकल्प करे। संत जगदीश गोपालजी हल्दीघाटी से चलकर पूरे देश में 31 वर्ष से गो-सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। प्रवचन सभा में इनकी मण्डली, संत समाज सहित हजारों महिला-पुरुष मौजूद थे।
आजसे कलश यात्रा के साथ शुरू होगी गौकृपा कथा: नाहरगढ़. कस्बेके गुना रोड पर कस्बेवासियों के सहयोग से मंगलवार से सात दिवसीय गौकृपा कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौकृपा कथा का वाचन क्रान्तिकारी तपस्वी विदुषी साध्वी प्रतिभा गोपाल दीदी की ओर से किया जाएगा। कथा का समय रोजाना शाम साढ़े छह बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक रहेगा। कथा से पहले दोपहर 3 बजे मुख्य बाजार गीगचा रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कस्बे की महिलाएं बालिकाएं कलश यात्रा में भाग लेकर मंगल कलश धारण करेगी। कलश यात्रा शोभायात्रा सभी मुख्य मार्गों से होती हुई खेल मैदान पर स्थित कथा स्थल पर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ देव विमान की स्थापना कर कथा का शुभारंभ किया जाएगा।
छबड़ा. कस्बे में सोमवार को गो संरक्षण एवं पर्यावरण चेतना पद यात्रा के दौरान हुई सभा में उपस्थित लोग।