पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन हांकने पर विवाद, केस दर्ज

जमीन हांकने पर विवाद, केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा|जमीनी विवादको लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। वारदात में दोनों ओर से करीब 36 लोग आमने-सामने हो गए।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह हाड़ा ने बताया कि बटावदा ऊंचा निवासी रामचरण मीणा ने बुधवार को दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पूर्व पार्षद गणेश भार्गव की कृषि भूमि पर मुनाफे पर काम करता है। यह जमीन बिंदाराड़ा चावलखेड़ी के पास स्थित है। वह जब जमीन पर काम कर रहा था तभी दोनों गांव के मांगीलाल, शंकरलाल, नैनो, बबलू, बद्रीलाल अन्य 20 जनों ने आकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के चावलखेडी़ निवासी मोहनलाल धाकड ने भी उसके साथ मारपीट गालीगलौज का आरोप लगाया। इसमें पूर्व पार्षद गणेश भार्गव, छोगालाल, धन्नालाल, रामकरण, धर्मेंद अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।