- Hindi News
- थर्मल पावर प्लांट में चौथे दिन भी जारी रहा विरोध
थर्मल पावर प्लांट में चौथे दिन भी जारी रहा विरोध
माेतीपुरास्थित थर्मल पावर प्लांट में चौथे दिन शनिवार को भी इंजीनियर्स ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। राज्य व्यापी आंदोलन के तहत प्लांट के 65 जेईएन्स ने एईएन्स की सीधी भर्ती की काली पट्टी बांधकर खिलाफत कर रहे हैं।
शुक्रवार को प्लांट में अपरान्ह तीन से शाम 5 बजे तक कार्य का बहिष्कार कर दो घंटे हड़ताल की गई थी। मोतीपुरा स्थित थर्मल पावर प्लांट में पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान की छबड़ा इकाई के अध्यक्ष गिरिश नागर ने बताया कि प्लांट में मौजूद हर इंजीनियर्स 18 सितंबर तक काली पट्टी बांध कर राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओर से एईएन की सीधी भर्ती किए जाने की प्रक्रिया का विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले भी प्लांट के इंजीनियर्स ने विरोध जताकर सीधी भर्ती रोकने की मांग निगम से की थी। पवार इंजीनियर्स एसाेसिएशन ऑफ राजस्थान के इकाई अध्यक्ष ने नागर, ओपी वर्मा, रजनीश शुक्ला, जितेंद्र मेघवाल, आलोक शर्मा आिद ने बताया कि इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्लांट के सभी वरिष्ठ इंजीनियर्स का भी समर्थन मिल रहा है। निगम की ओर से 20 वर्षों से रिक्त एईएन के पदों पर समन्वय समिति द्वारा सीधी भर्ती करने का निर्णय का विरोध प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया जा रहा है। उन्होंने 19 सितंबर को जयपुर स्थित विद्युत भवन के सामने धरने में अिधक से अिधक इंजीनियर्स को शामिल होने के लिए कहा जा रहा है।