स्कूल में स्वदेशी दिवस मनाया
छबड़ा| कस्बेके उच्च प्राथमिक स्कूल देहरी में शुक्रवार को स्वदेशी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शंकरलाल नागर ने की। इसमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने की सलाह दी तथा विदेशी वस्तुओं को त्यागने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर घनश्याम मालव, रशीद जिंदल, अब्दुल वसीद, शेख अली एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।