पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देहात मंडल की बैठक हुई

देहात मंडल की बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा|राज्य सरकारका एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने तथा सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के नगर एवं देहात मंडल की अलग-अलग बैठक हुई। जैन धर्मशाला में हुई नगर मंडल की बैठक को जिला उपध्याक्ष हिम्मत सिंह सिंघवी, जिला मंत्री अमृतलाल लोधा, नगर अध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने संबोधित किया। बैठक मे नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड के सदस्यो का भी सम्मान किया गया। बैठक में भाजपा के अग्रिम सगठनों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सख्या में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने की बात कही। इस दौरान दयाल पांचाल, नैमीचंद महावर, भरत गोयल, गोविंद तिवारी, जीतू साहु आदि मौजूद थे। दूसरी ओर देहात मंडल की बैठक देहात अध्यक्ष निरजंन शर्मा (भोला) की अध्यक्षता में छापरी हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें देहात कार्याकर्ता को पंचायत चुनाव मे जुटने एंव सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल प्रभारी सूर्यकांत शुक्ला, सत्यनारायण मित्तल, जयनारायण नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत बाठला, मंडल महामंत्री घनश्याम भार्गव मौजूद थे।

मंडलपदाधिकारियों ने गांवों का दौरा किया:किशनंगज. भाजपासरकार का एक साल पूरा होने के पर जयपुर में मनाई जाने वाली प्रथम वर्षगांठ को लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मंडल से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए भाजपा मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए मंडल पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर की अगुवाई में गांवो का दौरा कर संर्पक किया। नागर ने बताया कि कार्यकर्ताओं को जयुपर ले जाने के लिए नाहरगढ़, भवरगढ़, किशनंगज जलवाड़ा, रामगढ़, रेलावन के लिए बसों की व्यवस्था की गई हैं। नागर के साथ मंडल महामंत्री मुकेश गुरदिया, रामस्वरूप खंडावलिया, देवेंद्र सिंघल, सहित कई पदाधिकारी थे।