पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छबड़ा|कस्बे केसीनियर सैकंडरी स्कूल के मैदान में तीन दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। कथा वाचक 12 वर्षीय बालसुख सनातन महाराज वात्सल्य श्रीमद भगवत कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा के तीसरे दिन भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। इसमें भगवान भक्त की खातिर नृसिंह रूप में प्रकट हुए और भक्त की रक्षा की। कथा में ध्रुव चरित्र का भी वर्णन किया।

कथाकी पूर्णाहुति आज:बमोरीकलां.कस्बे केसमीप हरिपुरा गांव में हनुमान मंदिर पर संगीतमय भागवत कथा आयोजित की जा रही है। कथा में बुधवार को कथावाचक आचार्य राघवेंद्र कौशिक ने कहा कि अगर आप कथा सुन रहे है तो कथा सें अपने जीवन में परिवर्तन करें, ताकि हमारा कथा सुनना सार्थक सिद्ध हो। कथा की पूर्णाहुति गुरुवार को होगी।