पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंट ठेकेदार पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

टेंट ठेकेदार पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गूगोरबीजासन माता मेले में ठेेकेदार की ओर से बाहर से आने वाले दुकानदारों के टेंट के सामान लाने पर धमकाए जाने को लेकर दुकानदारों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।

दुकानदारों ने ज्ञापन में बताया कि गूगोर बीजासन माता मेले दुकानदार खुल के टेंट अन्य सामान ले कर आए हैं। इस पर टेंट लाइट ठेकेदार दुकानदारों को धमका रहा है। दुकानदारों ने बताया कि मेले में हुए लाइट टेंट के टेंडर की निविदा में दुकानदारों द्वारा किसी भी प्रकार की सामग्री बाहर से लाने पर स्वतंत्र रहने की बात कही थी। लेकिन ठेकेदार बाहर से टेंट आदि का सामान लाने वालों को डरा, धमका रहा है।

इसके चलते बाहर से आने वाले दुकानदार परेशाान हैं। उन्होंने लाइट ठेकेदार की ओर से मनमाने तरीके से शुल्क वसूलने का भी आरोप लगाया। इस मामले में दुकानदारों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने बीडीओ को ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई कए जाने की मांग की है। इस मामले मे विकास अधिरकारी ने बताया कि ग्राम सचिव को मेले में ठेकेदार के विरुद्ध कर्रवाई कर व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...