पुताई को लेकर अभिभावक ने सौंपा ज्ञापन
छबड़ा| कस्बेके समीप चांचौड़ा स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में भवन की पुताई कराने के मामले को लेकर अभिभावक ने प्रधानाचार्य स्कूल प्रशासन के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम चिमनलाल मीणा को सौंपे ज्ञापन में बिंदाराड़ी निवासी मदनलाल गुर्जर ने बताया की प्रचार्य प्रशासन ने उसके पुत्र से स्कूल भवन की पुताई करवाई। इस पर छात्र को नोटिस थमा कर 15 सौ रुपए की राशि जमा कराने की धमकी दी। इस पर मदनलाल ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई कर इस तरह से छात्रों से कार्य नहीं कराए जाने की मांग की। उसने बताया की एसयूपीडल्यू शिविर की तारीख भी शिविरा पंचाग के अनुसार निकल जाने के बाद भी शिविर के नाम पर छात्रों से पुताई करवाई।