- Hindi News
- बौद्धिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
बौद्धिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
छबड़ा. विद्याभारती के तत्वावधान में संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर के सभागृह में हुआ। संकुल प्रमुख राजेंद्रकुमार शर्मा, संयोजक प्रेमनारायण नागर ने बताया कि बाल किशोर वर्गों में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने हिन्दी सुलेख, अंग्रेजी सुलेख, श्रुतिलेख, चित्रकला, प्रेरक कथा, कविता पाठ, निबंध आदि स्पर्द्धाओं में भाग लिया। प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अमृतलाल मीणा ने प्रतिवेदन में बताया कि प्रतियोगिता में 6 स्कूल के 180 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संजीव कुमार जैन अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्रकुमार मीणा ने संबोधित किया। इस मौके पर दक्ष प्रशिक्षक निर्णायक मेघराज नागर, शिवराज गुर्जर, चांदनी, उमा जोशी, मीनू गालव को सम्मानित किया।